Home KORBA इंदिरा स्टेडियम में सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,प्रेस क्लब की टीम...

इंदिरा स्टेडियम में सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,प्रेस क्लब की टीम रही विजयी,आयोजन की हुई जमकर सराहना

0
96
vlcsnap 2024 05 03 16h12m35s553 1

acn18.com कोरबा / लोकसभा चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान को लेकर कोरबा का जिला प्रशासन काफी प्रयास कर रहा है। स्वीप प्लान के तहत विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और प्रेस क्लब के मध्य खेले गए क्रिकेट प्रतियोगिता को प्रेस क्लब की टीम ने पांच रनों से अपने नाम कर लिया।

vlcsnap 2024 05 03 16h13m12s386

एक स्वस्थ्य लोकतंत्र के निर्माण के लिए अधिक से अधिक मतदान होना बेहद जरुरी है,लिहाजा जिला प्रशासन भी प्रयास कर रहा है,कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके,जिसके तहत कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वीप प्लान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला प्रशासन और प्रेस क्लब की टीम ने हिस्सा लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रेस क्लब की टीम ने निर्धारित दस ओवरों में 105 रन बनाए,जिसके जवाब में जिला प्रशासन की टीम केवल सौ रन ही बना सकी। इस तरह प्रेस क्लब की टीम ने इस प्रतियोगिता को पांच रन से अपने नाम किया। मैच समापन के पश्चत कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस आयोजन के लिए बधाईयां दी साथ ही लोगों से मतदान करने की अपील की।

vlcsnap 2024 05 03 16h13m01s106

कार्यक्रम के अंत में मौके पर मौजूद सभी लोगों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया साथ ही शपथ भी दिलाई।सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का सभी ने आनंद लिया और सभी ने खेल भावना का परिचय दिया।

vlcsnap 2024 05 03 16h12m35s553