Home Uncategorized जींस – टी शर्ट पहनकर सरकारी कार्यालयों में आने पर रोक, यहां...

जींस – टी शर्ट पहनकर सरकारी कार्यालयों में आने पर रोक, यहां कलेक्टर ने जारी किया फरमान

0
134

acn18.com मध्यप्रदेश / मध्यप्रदेश के दमोह से अनोखी खबर सामने आ रही है, यहां कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सरकारी कार्यालयों में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारियों को फॉर्मल ड्रेस पहनने का आदेश जारी किया है। उन्होंने जींस टी शर्ट पहनकर कार्यालयों में आने पर रोक लगाई है। कलेक्टर के इस आदेश के बाद सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

दरअसल दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले भर के सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी जींस टी शर्ट पहन कर नही आएंगे और जो आएगा उसे अनुशासन हीनता के दायरे में रखा जाएगा और प्रशासनिक कार्यवाही भी हो सकती है। कलेक्टर कोचर के मूताबिक सरकारी ऑफिस सरकार के ऑफिस हैं और यहां काम करने वाले लोग सरकार के प्रतिनिधि है लिहाजा उनका रहन सहन वस्त्र भी सादगी पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा के नियमो में भी इसका उल्लेख है। शालीनता के साथ शालीन कपडे आम लोगो मे प्रशासन कि छवि को और बेहतर बनाने में मदद करेगी। अब दमोह जिले के सरकारी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी फॉर्मल कपडे पेंट शर्ट पहनकर आयेगी और ये शर्ट पेंट भी भड़कीले रंगों वाले नही होंगे। इस आदेश के बाद जिले के हजारो सरकारी अधिकारी कर्मचारी प्रभावित होंगे वही जो लोग कपड़ो के शौकीन है खास तौर पर टिपटॉप रहते हुए जिन्हें जीन्स टी शर्ट पसंद है उनके लिए जरूर मुसीबत बढ़ गई है।

error: Content is protected !!