बेला के जंगल मे मिला लंगूर का कंकाल.अवशेष में जंग का निशान होने से शिकार की आशंका

0
38

acn18.com कोरबा / फॉरेस्ट डिविजन कोरबा के बालको नगर परिक्षेत्र के अंतर्गत बेला के जंगल में लंगूर का कंकाल मिला है। 2 दिन पहले कुछ लोग इस इलाके में सर्वे के लिए गए थे तब उन्होंने कंकाल को देखा था और इसी के साथ हवा उड़ गई थी कि किसी इंसान का कंकाल पड़ा हुआ है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ यहां की जांच पड़ताल की और पाया कि मामला कुछ और है। पता चला है कि लंगूर की हड्डियों में जंग के निशान भी देखे गए हैं। इससे आशंका बनी हुई है कि शिकारियों ने उसकी जान ली होगी।

acn kankal 1
WhatsApp Image 2024 04 29 at 14.54.02