Home KORBA नदी में नाव पलटने से एक की मौत ,बाल बाल बचा दूसरा...

नदी में नाव पलटने से एक की मौत ,बाल बाल बचा दूसरा युवक,सलिहाभांटा से डोंगाघाट जाने के दौरान हुआ हादसा

0
104

acn18.com कोरबा / कोरबा में बालको थानांतर्गत बहने वाली एक नदी में नाव पलट गई। हादसे में नाव में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा किसी तरह बचने में कामयाब हो गया। दोनों मछली लेने एक गांव से दूसरे गांव जा रहे थे। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

vlcsnap 2024 04 28 12h24m12s710

नदी में नाव के पलटने से उसमें सवार दो में सक एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की जान बाल बाल बच गई। बताया जा रहा है,कि कृपाल चौहान और उसका साथी नाव में सवार होकर ग्राम सलिहाभांटा से डोंगाघाट जा रहे थे। नाव जैसे ही नदी के बीच पहुंची वैसे ही पानी का बहाव तेज हो गया और उनकी नाव पलट गई और दोनों नदी में जा गिरे। हादसे में कृपाल चौहान की मौत हो गई दूसरा बाल बाल बच गया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।