spot_img

जन्मदिन पर बालिका की मौत, हादसे में 4 जिंदगी खत्म.हादसे के बाद नाराज लोगों ने किया चक्काजाम.देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com जांजगीर चांपा/ जांजगीर चांपा जिले के अरसमेटा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में बाइक सवार पिता पुत्र और उस नातिन की मौत हो गई, जिसका जन्मदिन मनाया जाना था। जबकि पत्नी शतरूपा गंभीर रूप से घायल हो गई। बिलासपुर सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नाराज लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

- Advertisement -

जांजगीर चांपा जिले के अंतर्गत यह हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र मैं हुआ। मृतक रामकुमार कश्यप (47) निवासी कोनारगढ़ एक बाइक में पत्नी शतरूपा बाई (42) वर्ष, पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप (19) वर्ष और 3 साल की नतनीन के साथ अपने गांव कोनारगढ से परसदा जा रहे थे। जहां उसकी नातिन का जन्मदिन था। दोपहर को अरसमेटा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे बाइक में सवार लोग सड़क के किनारे दूर दूर जा गिरे। वही ट्रक चालक मौके पर से वाहन को लेकर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। मौके पर पिता पुत्र और नतनीन की मृत्यु हो गई। वही मृतक की पत्नी शतरूपा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को मिलने पर मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया गया। जिसे देख पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वही लोगो को समझाइश दी जा गई । पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी घटना स्थल पर पहुंची हुई है। पामगढ़ पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और आगे जांच करने की बात कही है।

देखिए वीडियो………

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

16 हजार उधार लेने पर लगी 3 लाख की चपत,आदिवासी के रुपयों से मौज कर रहा मोनू खान16 हजार उधार लेने पर लगी 3...

Acn18.com/छत्तीसगढ़ प्रदेश गठन के बाद पहला मौका है जब आदिवासी को नेतृत्व को मौका मिला है। ऐसे में भी...

More Articles Like This

- Advertisement -