Home KORBA मड़वारानी पहाड़ के ऊपर हुआ हादसा: यात्रियों से भरी सवारी ऑटो गिरी...

मड़वारानी पहाड़ के ऊपर हुआ हादसा: यात्रियों से भरी सवारी ऑटो गिरी खाई में , लटकी पेड़ पर

0
114

acn18.com कोरबा / कोरबा जिले में सड़क हादसों के दौरान लोगों के हताहत होने का दौर जारी है उरगा थाना क्षेत्र में एक बार फिर से जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है जीसमें कई लोग बाल बाल बच गए ।बताया जा रहा है कि एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी और पेड़ से टकराकर लटक गई इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को बचाने के प्रयास में जुट गई।बताया जा रहा है कि परिवार रायगढ़ से कोरबा आया हुआ था और ऑटो के माध्यम से मड़वा रानी पहाड़ के ऊपर चढ़ रहा था इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित हो गई और खाई में जाकर पेड़ से लटक गई ऑटो में दो बच्चों के साथ ही कुल 6 लोग सवार थे जो बाल बाल बज गए फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

WhatsApp Image 2024 04 23 at 10.37.29 1
acn aaaa