spot_img

रायपुर में शोभायात्रा में दो गुटों में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, एक की मौत, दो से तीन घायल

Must Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में शोभायात्रा के दौरान चाकूबाजी में एक युवक की मौत की खबर आ रही है। चाकूबाजी की इस घटना में तीन युवकों के घायल हो गए हैं। चाकूबाजी में मृतक युवक का नाम आर्यन तोमर है। खबरों के अनुसार देर रात शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में हुए विवाद के बाद चाकूबाजी हुई। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात टिकरापारा के बोरियाखुर्द में शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे गुट के युवकों पर चाकू से हमला कर दिया।

इस हमले में आर्यन तोमर बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं तीन अन्‍य युवक रवि तोड़े, शुभम चंद्राकर, समीर साहू भी घायल हो गए। तीनों घायल युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

महापौर ने बालको प्रबंधन को लिखा पत्र,बकाया कर भुगतान के दिए निर्देश

Acn18.com/नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने बालको प्रबंधन को पत्र जारी कर संपत्तिकर,समेकित कर सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -