Home Uncategorized छग दौरे से पहले PM मोदी ने किया ट्वीट, कहा -भाजपा-एनडीए को...

छग दौरे से पहले PM मोदी ने किया ट्वीट, कहा -भाजपा-एनडीए को देश में हर तरफ जनता-जनार्दन का समर्थन, राजस्थान में जनसभा कर पहुंचेंगे रायपुर

0
121

acn18.com / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और  24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। 2 दिनों में वे प्रदेश में 3 बड़ी चुनावी सभा करेंगे। वहीं 23 अप्रैल की रात वे रायपुर के राजभवन में गुजारेंगे। संभावना है कि पीएम मोदी राजभवन में कुछ लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं।

इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा व महासमुंद में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी मंगलवार को 10:45 बजे राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ में वह दो रैलियों को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:45 बजे जांजगीर-चांपा में और शाम 5 बजे महासमुंद में जनसभा करेंगे।

error: Content is protected !!