spot_img

कांग्रेस को खाता भी नहीं खोलने देंगे छत्तीसगढ़ में, मीडिया से कहा मुख्यमंत्री ने।देखिए वीडयो।

Must Read

Acn18.com छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को कोरबा में मीडिया से बातचीत में कहां की भारतीय जनता पार्टी के लिए कोरबा और बस्तर ही नहीं बल्कि सभी सीटे काफी अहम है और हम सभी सीटों को जीतेंगे। भाजपा उम्मीदवार सरोज पांडे के नामांकन रैली में शामिल होने के लिए कोरबा पहुंचे मुख्यमंत्री कलेक्टर कार्यालय में चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा के कार्यों से लोगों में उत्साह है और वे हमें समर्थन दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी हताशा में है इसलिए आए दिन उनके उल्टे सीधे बयान सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता खोलने का अवसर भी नहीं मिलने वाला है। कांकेर जिले में 29 नक्सलियों के मारे जाने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें से पांच नक्सली पर 50 लाख का इनाम घोषित था। सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई घातक हथियार भी बरामद किए हैं। इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करने वाली कांग्रेस छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाक्रम को लेकर भी सवाल उठा रही हैं, यह अपने आप में चिंता की बात है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

60 फिट उंची पाटी की टंकी से नीचे गिरने के कारण मजदूर की मौत,खाना खाने के बाद सो गया था टंकी के उपर

Acn18.com/कोरबा में कटघोरा थानांतर्गत सिंघिया गांव में जबरदस्त हादसा हुआ है। 60 फिट उंपर पानी की टंकी से नीचे...

More Articles Like This

- Advertisement -