Home Uncategorized कांकेर में नक्सलियों पर सबसे बड़ी सफलता में TI लक्ष्मण केवट का...

कांकेर में नक्सलियों पर सबसे बड़ी सफलता में TI लक्ष्मण केवट का रहा विशेष योगदान, 6 बार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार सम्मानित होने वाले प्रदेश के इलाकौते अफसर 

0
120

acn18.com कांकेर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में नक्सलियों के खिलाफ जवानों को अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है, कांकेर जिले के थाना छोटेबेटिया क्षेत्रांतर्गत बिनागुंडा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 29 नक्सली ढेर हो गए हैं। इसके साथ ही 3 जवान भी घायल हुए है, उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है, वहीं मुठभेड़ में छग पुलिस के कई ऐसे कमांडर और जवान भी शामिल थे, जो कई मुठभेड़ को सफलता पूर्वक अंजाम दे चुके हैं। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट टीआई लक्ष्मण केवट भी शामिल थे, लक्ष्मण केवट अब तक 42 नक्सलियों को ढेर कर चुके हैं। लक्ष्मण प्रदेश के इलाकौते ऐसे अफसर हैं जिन्हें सर्वाधिक 6 बार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

error: Content is protected !!