Home KORBA पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: रायपुर में गिरफ्तार हुआ आरोपी,पाली...

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: रायपुर में गिरफ्तार हुआ आरोपी,पाली थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदूभांटा में मिली थी युवक की अधजली लाश

0
134

acn18.com कोरबा / कोरबा में पाली थाना अंतर्गत तेंदूभांटा गांव के पास मुख्य मार्ग पर युवक की मिली अधजली लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में रायपुर की कीबर नगर पुलिस ने उसके ही साथी चंद्रशेखर साहू को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है,कि आरोपी को शक था,कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध में मृतक शोएब खान से था।बस इसी बात को लेकर चंद्रशेखर ने अपने साथियों के साथ मिलकर शोएब को ऐसी,मौत दी,कि सबकी रुह कांप गई।

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदूभांटा मुख्य मार्ग पर अधजली और अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में रायपुर की कबीर नगर पुलिस ने मृतक के साथी को गिरफ्तार किया है,जिसने अपने दोस्त को ऐसी,मौत दी,कि जिसने भी यह घटनाक्रम सुना और रुह कांप गई। आरोपी चंद्रशेखर साहू को शक था,कि मृतक शोएब का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है बस इसी बात को लेकर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर शोएब को पहले शराब पिलाई फिर पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव को कार में रखकर पाली स्थित ग्राम तेंदूभांटा पहुंचा फिर पेट्रोल से उसकी लाश को जला दिया। मामले में आरोपी का एक अन्य साथी फरार चल रहा है,जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

error: Content is protected !!