Home Uncategorized अग्निशमन सेवा सप्ताह की हुई शुरुआत,शहर में निकाली गई जागरुकता रैली

अग्निशमन सेवा सप्ताह की हुई शुरुआत,शहर में निकाली गई जागरुकता रैली

0
80

acn18.com कोरबा / कोरबा में अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह धूमधाम से मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के दौरान लोगों को कई तरह की जानकारियां दी जा रही है। 14 अप्रेल के दिन ही मुंबई के डॉकयार्ड में आग की चपेट में आने से 66 लोगों की शहादत हुई थी,उसी की याद में यह दिन मनाया जाता है। सेवा सप्ताह के पहले दिन होमगार्ड विभाग से एक रैली निकाली गई,जिसने पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को आग से बचने के लिए कई तरह की जानकारियां दी गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया,कि 20 अप्रेल तक यह आयोजन चलेगा,जिसके तहत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

vlcsnap 2024 04 14 12h55m20s421
vlcsnap 2024 04 14 12h55m04s603

देखिए वीडियो…………..