Home KORBA बच्चों से भरी स्कूल वैन हादसे का शिकार,कई बच्चों को आई चोट,नाबालिग...

बच्चों से भरी स्कूल वैन हादसे का शिकार,कई बच्चों को आई चोट,नाबालिग चला रहा था वैन

0
125

acn18.com कोरबा / कोरबा के दीपका क्षेत्र में एक स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। 7 बच्चों से भरी वाहन सड़क किनारे मौजूद बिजली के खंबे से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। बताया जा रहा है,कि सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छुट्टी होने के बाद स्कूल वैन बच्चों को छोड़ने प्रगतिनगर जा रही थी,इसी दौरान हादसा हो गया। कहा जा रहा है,कि वैन को नाबालिग चला रहा था और मोबाईल से बात करने के कारण हादसा हुआ। हादसे में कई बच्चों को चोट लगी है,जिन्हें दीपका के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2024 04 13 at 12.53.53
WhatsApp Image 2024 04 13 at 12.53.50
WhatsApp Image 2024 04 13 at 12.53.49