spot_img

दो जिलों में जवानों ने 11 लाख के 9 ईनामी नक्सलियों सहित 12 को किया गिरफ्तार

Must Read

acn18.com बीजापुर। जवानों ने सुकमा और बीजापुर में 12 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा में जवानों ने कुल 11 लाख के इनामी 9 नक्सलियों को पकड़ा है। गिरफ्तार एक नक्सली पर 8 लाख का इनाम घोषित था। एसपी किरण चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार सभी गिरफ्तार नक्सली सुकमा के किस्टाराम इलाके के रहने वाले हैं। इनमें तीन हार्डकोर नक्सली भी शामिल है। ये सभी कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे। फिलहाल पुलिस सभी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है।

इधर बीजापुर में भी जवानों ने गंगालूर थाना क्षेत्र में तीन नक्सलियों को पकड़ा है। DRG और CRPF की संयुक्त टीम ने इन नक्सलियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सल पर्चा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस सभी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -