Home KORBA सिंधी भाइयों ने निकाली वाहन रैली,रैली में शामिल हुई भाजपा प्रत्याशी सरोज...

सिंधी भाइयों ने निकाली वाहन रैली,रैली में शामिल हुई भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे,देखिए वीडियो..

0
121

acn18.com कोरबा / युग पुरुष भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस पर सिंधी समाज द्वारा कोरबा में भव्य वाहन रैली निकाली गई. इस रैली में सिंधी समाज के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया कोरबा लोकसभा क्षेत्र कि भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने भी रैली में शामिल होकर सिंधी भाइयों को चेती चंद की बधाई दी

सिंधी समाज द्वारा सिंधी गुरुद्वारा से प्रारंभ हुई वाहन रैली मुख्य मार्ग से होते हुए संपूर्ण शहर का भ्रमण किया. यह वाहन रैली जब ट्रांसपोर्ट नगर चौक पहुंची तो वहां उपस्थित भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे भी स्कूटी में सवार होकर इस रैली के साथ सीएसईबी चौक तक पहुंची / गौरतलब है के सिंधी समाज जल और ज्योति के अवतार माने जाने वाले युग पुरुष भगवान झूलेलाल का प्राकट्य उत्सव हिंदू नव वर्ष पर मनाता है. इसी दिन से सिंधी नव वर्ष भी प्रारंभ होता है.

WhatsApp Image 2024 04 09 at 11.59.38