Home KORBA पास्टर ने चमत्कार के नाम पर लोगों के साथ की ठगी,20 का...

पास्टर ने चमत्कार के नाम पर लोगों के साथ की ठगी,20 का नोट देकर वसूले गए हजार हजार रुपए,कोरबा पुलिस से लोगों ने की पास्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

0
65

acn18.com कोरबा / ईसाई समाज के एक पास्टर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।कोरबा के मानिकपुर में निवासरत अनेक महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की है कि पास्टर ने उन्हे20 रुपए देकर कहा कि इसे तिजोरी में रखो पैसे कई गुना बढ़ जाएंगे. इसके एवज में प्रति व्यक्ति कम से कम हजार हजार रुपए वसूले गए। धन में वृद्धि न होने के कारण जब लोगों ने पास्टर से कारण पूछा तो उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें भगा दिया गया

vlcsnap 2024 04 09 11h22m49s243

कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचे यह लोग मानिकपुर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। आर आशीष बर्मन के नाम से पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया गया है जिसमें भीम चंद्रा नामक ईसाई समाज के पास्टर पर आरोप है कि वह मानिकपुर के क्वार्टर नंबर 61 में अवैध तरीके से रहकर लोगों के साथ बेवजह गाली गलौज करता और करवाता है। पास्टर पर यह भी आरोप है कि वह कुछ लोगों को नीच जाति के हो कहकर चर्च में प्रवेश नहीं करने देता। इस पास्टर ने 20 रुपए के नोट को चमत्कारी बताकर दर्जनों लोगों से प्रति व्यक्ति एक एक हजार वसूल लिया था। जब इस नोट का कोई चमत्कार नहीं दिखा तब लोगों ने पास्टर से मुलाकात की. पास्टर ने इन लोगों को गाली गलौज कर भगा दियामहिलाओं ने आरोप लगाया है की पास्टर भीम चंद्रा निहायत बदतमीज हैइसलिए उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए

vlcsnap 2024 04 09 11h22m29s100

मानिकपुर की महिलाओं ने जिस भीम चंद्रा पर आरोप लगाया है उसके विषय में पता चला है कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है और लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित भी करता है

WhatsApp Image 2024 04 09 at 11.14.49 1

बहरहाल इस विषय में पास्टर भीम चंद्रा से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली

WhatsApp Image 2024 04 09 at 11.14.48