Home Uncategorized चुराए हुए कपड़े बेचने खोज रहे थे ग्राहक, पुलिस ने पकड़ा,महाराणा प्रताप...

चुराए हुए कपड़े बेचने खोज रहे थे ग्राहक, पुलिस ने पकड़ा,महाराणा प्रताप चौराहा के पास हुई थी घटना

0
50

acn18.comकोरबा/ महाराणा प्रताप चौराहा के पास संचालित एक दुकान से कपड़ों की चोरी करने के मामले में मानिकपुर पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किया गया सामान मिला है। आरोपियों में राहुल और उसके दो नाबालिग सहयोगी शामिल हैं।

मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि शमशेर खान की कपड़ा दुकान महाराणा प्रताप चौराहा के पास संचालित हो रही है जहां पर पिछली रात्रि को चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने यहां से शर्ट पैंट पार कर दिए थे और इन्हें बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके विरुद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज करने के साथ अगली कार्रवाई की जा रही है। मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत काफी समय से चोरी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं और इतनी ही तेजी के साथ आरोपियों की धर पकड़ करने का काम पुलिस कर रही है।