Home Uncategorized लेस्बियन चाची ने नाबालिग भतीजी से रचाई शादी, फिर होटल ले जाकर...

लेस्बियन चाची ने नाबालिग भतीजी से रचाई शादी, फिर होटल ले जाकर एक महीने तक बुझाती रही हवस, 10 महिलाओं से भी थे संबंध

0
106

acn18.com मध्य प्रदेश/ खरगोन जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लेस्बियन चाची का दिल अपनी ही नाबालिग भतीजी पर आ गया। शादी के एक साल बाद पति को छोड़कर चाची ने भतीजी को झांसा देकर घर से भगा ले गई। फिर उससे शादी कर हवस का शिकार बनाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला टांडा बरूड़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस महिला की शादी एक साल पहले उमरखली निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद से ही उसने अपनी 16 वर्षीय भतीजी पर डोरे डालना शुरू कर दिया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। एक महीने पहले वह भतीजी को कपड़े दिलवाने के नाम पर खरगोन ले गई और फिर गायब हो गई।

इसके बाद पुलिस ने महिला की गुमशुदगी और नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने महिला को धार जिले के पीथमपुर के सागरकुटी से गिरफ्तार किया है। साथ ही नाबालिग भी उसी के पास से बरामद हुई। जांच के बाद महिला की करतूत सामने आई तो सभी के होश उड़ गए।

पूछताछ में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे 

 दरअसल, महिला समलैंगिक है, वह भतीजी को बहला फुसला कर धामनोद और इंदौर के बीच एक होटल ले गई। जहां उसने उससे शादी कर ली। फिर यह महिला, पुरुष के भेष में रहने लगी और बाल भी कटवा लिए। एक हफ्ते होटल में रहने के बाद उसे पीथमपुर के सागरकुटी ले गए। जहां महिला के बारे में पता चला है कि वह जूते चप्पल की दुकान लगाती थी। यहां भी महिला के इसी तरह के 8 से 10 रिश्ते सामने आए हैं।

थाना प्रभारी रितेश यादव ने बताया कि 24 वर्षीय शादीशुदा महिला को उसकी भतीजी के साथ शादी और यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह महिला अन्य महिलाओं के रिश्ते में भी रही है।

error: Content is protected !!