Home KORBA लोकसभा चुनाव में 16 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट,कलेक्टर ने दी...

लोकसभा चुनाव में 16 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट,कलेक्टर ने दी जानकारी

0
65

acn18.com कोरबा / लोकसभा चुनाव के दौरान कोरबा संसदीय सीट से इस बार 16 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने इस बात की जानकारी दी है। कलेक्टर ने बताया कि कोरबा लोकसभा में करीब 8 लाख पुरुष मतदाता है। महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 13 हजार है जबकि 91 हजार की संख्या में नए मतदाता शामिल है। कलेक्टर ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।