Home KORBA हत्या का पांच माह पुराना मामला सुलझा,अपचारी बालक हुआ गिरफ्तार,दीपका थाना क्षेत्र...

हत्या का पांच माह पुराना मामला सुलझा,अपचारी बालक हुआ गिरफ्तार,दीपका थाना क्षेत्र में सामने आई थी घटना

0
146

Acn18.com/कोरबा की दीपका पुलिस ने हत्या के पांच माह पुराने मामले को सुलझाते हुए एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। ग्राम केराकछार निवासी समारु बुधवार सिंह धनवार की हत्या कर दी गई थी। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान पता चला,कि मृतक शराब के नशे में घर आता था और अपनी बहु और नाती के साथ अक्सर मारपीट करता था। 21 अगस्त की रात्री भी वह नशे की हालत में आया और मारपीट करने लगा। आक्रोशित आरोपी अपचारी बालक ने समारु के साथ मारपीट की और पैर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

error: Content is protected !!