Home Uncategorized छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में IED ब्‍लास्‍ट में बस्‍तर फाइटर के दो जवान...

छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में IED ब्‍लास्‍ट में बस्‍तर फाइटर के दो जवान घायल, सर्च आपरेशन के दौरान हुआ विस्‍फोट

0
71

दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पीडिया के जंगलों में सर्चिंग पर निकले जवानों में दो जवान नक्सलियों द्वारा आइईडी की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल वहां मौजूद जवानों ने घायल दोनों जवान को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने घटना की पुष्टि की है।

यह घटना किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिया के पास की है। जानकारी के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा पुलिस का संयुक्त बल सर्चिंग पर आपरेशन पर गया था। सर्चिंग के दौरान रास्ते में बस्तर फाइटर के दो जवान राकेश व विकास आइईडी की चपेट में आ गए। आइइडी विस्फोट में दोनों जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवान दंतेवाड़ा के रहने वाले हैं। घायल जवानों को दंतेवाड़ा जिला अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है।