Home KORBA भारतीय योग संस्थान ने आयोजित किया होली मिलन समारोह,योग साधकों ने उठाया...

भारतीय योग संस्थान ने आयोजित किया होली मिलन समारोह,योग साधकों ने उठाया होली का लुत्फ

0
61

Acn18.com कोरबाl भारतीय योग संस्थान कोरबा क्षेत्र के सभी केंद्रों का एकीकृत होली मिलन समारोह आज गुरुवार को आस्था निकेतन अग्रोहा मार्ग कोरबा में आयोजित किया गया। रंग रंगीले सजावट के साथ कार्यक्रम स्थल को होली के उत्सवी रंग में रंगा गया था,जिसकी छंटा देखते ही बन रही थी।

WhatsApp Image 2024 03 21 at 11.32.02 1

रंग बिरंगे परिधानों में सजी १२५ से अधिक साधकों की उपस्थिति से माहौल अत्यंत उल्लासमय हो गया । होली के उत्सवी गानो पर साधिकाओं ने अनेक सामुहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर सबको आंनद से सराबोर कर दिया।

WhatsApp Image 2024 03 21 at 11.32.03

सुगंधित फूलों की होली इस अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अंत में गरमागरम नाश्ते एवं ठंडाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण पर भारती आनंद के नेतृत्व में निहारीका क्षेत्र की महिलाओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया

भारतीय योग संस्थान की क्षेत्रीय प्रमुख श्रीमती आभा अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी केन्द्र प्रमुखो एवं साधिकाओं को देते हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की योग की कक्षाओं में नियमित उपस्थित रह कर भरपूर उर्जावान रहे।भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने पुरे अग्रोहा मार्ग को उत्सवी रंग में रंग दिया था।