Home KORBA कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन,सांसद ज्योत्सना महंत ने बताई 5...

कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन,सांसद ज्योत्सना महंत ने बताई 5 गारंटी

0
62

acn18.com कटघोरा / लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारी तेज की है। कोरबा जिले के घनाकछार गांव में पार्टी के द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत सम्मेलन में उपस्थित हुई जिन्होंने कांग्रेस की 5 गारंटी के बारे में जानकारी दी।

कटघोरा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम घनाकछार में विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन किया गया।कार्यक्रम के आयोजक व क्षेत्र के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को एक भी कार्यकर्ता या नेता संसदीय क्षेत्र का नहीं मिला। यही वजह है कि दुर्ग की सरोज पाण्डेय को प्रत्याशी बनाया गया।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारिया से खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और महंगाई पर यह चुनाव हो रहा है। कांग्रेस के द्वारा 5 गारंटी घोषित की गई है जिसके जरिए लोगों को लाभ दिया जा सकता है। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत के साथ मैदान में जुटने का आव्हान किया।

vlcsnap 2024 03 20 18h12m14s590

घनाकछार में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता उषा तिवारी, रतन मित्तल, शेख इश्तियाक, राजीव लखनपाल शर्मा, रूपा मिश्रा , सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

vlcsnap 2024 03 20 18h12m45s998