Home KORBA एनटीपीसी से राखड़ लेकर जा रहा वाहन पलटा,ओवरलोड मात्रा होने की बात...

एनटीपीसी से राखड़ लेकर जा रहा वाहन पलटा,ओवरलोड मात्रा होने की बात आई सामने

0
142

Acn18.com कोरबा/ एनटीपीसी की कोरबा परियोजना से ओवरलोड राखड़ लेकर चोटिया जा रहा एक ट्रक गोपालपुर गेट के पास पलट गया। इस घटना में किसी प्रकार की जननी तो नहीं हुई लेकिन वाहन में लोड पूरी राखड़ सड़क पर बिखर गई। इससे आवागमन बाधित हुआ। बाद में इसे मौके से हटाया गया।

कोरबा जिले में बिजली उत्पादन करने के लिए सीएसईबी, बालको और एनटीपीसी के अलावा निजी कंपनियों के पावर प्लांट संचालित हो रहे हैं । इन सभी पावर प्लांट में बिजली बनाने के लिए प्रतिदिन कई लाख टन कोयला की खपत होती है और यहां से रख की बड़ी मात्रा का उत्सर्जन होता है। नीतिगत रूप से प्रशासन ने पावर प्लांट से निकलने वाली राख के शत प्रतिशत यूटिलाइजेशन के निर्देश दिए हैं और प्रबंधन को इस बारे में व्यवस्था बनाने को कहा है । इसके अंतर्गत फ्लाई अश ब्रिक्स और सीमेंट निर्माण करने वाले उद्योग को राख निशुल्क दी जा रही है। राख की बड़ी मात्रा बन्द पड़ी कोयला खदानों में भरी जा रही है। इसलिए प्रतिस्पर्धा के चक्कर में ज्यादा ट्रिप करने के लिए आए दिन लापरवाही हो रही है। एनटीपीसी की कोरबा परियोजना से रख लेकर चोटिया जा रहा एक वाहन इसी फेर में गोपालपुर गेट के पास पलट गया। चालक ने बताया कि वाहन ओवरलोड था, इसलिए मोड़ पर यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में वाहन को नुकसान पहुंचा है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के साथ-साथ पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

error: Content is protected !!