Home KORBA बरपाली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को लिया चपेट...

बरपाली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को लिया चपेट में,अस्पताल में उपचार के दौरान मौत. देखिए वीडियो

0
198

कोरबा में उरगा थाना अंतर्गत बरपाली के पास हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम ईश्वर साहू था, दीपका से दर्राभांटा स्थित अपने घर जा रहा था,इसी दौरान बरपाली के पास एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। डायल 112 के माध्यम से उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!