Home KORBA पाली के जनप्रतिनिधीयों ने पाली महोत्सव का किया बहिष्कार.प्रशासन पर लगाया उपेक्षा...

पाली के जनप्रतिनिधीयों ने पाली महोत्सव का किया बहिष्कार.प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप

0
70

acn18.com कोरबा / जिले के नगर पंचायत पाली में होने वाले पाली महोत्सव का स्थानीय जनप्रतिनिधीयों ने बहीष्कार कर दिया है,स्थानीय जनप्रतिनिधीयों के साथ ही भाजपा पार्षदों ने भी आयोजन का विरोध किया है। जनप्रतिनिधीयों ने स्थानीय प्रशासन पर जन प्रतिनिधीयों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है,कि आयोजन को लेकर पूरे जिले को निमंत्रण दिया गया,लेकिन उन्हें उपेक्षित किया गया। यही वजह है,कि आयोजन के पहले दिन दर्शक दीर्घा खाली रही और भीड़ के नाम पर गिने-चुने लोग ही मौजूद रहे। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से बात करनी चाही लेकिल उन्होंने मना कर दिया।