Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं ने गिराया तापमान,...

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं ने गिराया तापमान, कई इलाकों में फिर बारिश की संभावना

0
89

रायपुर। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई है, हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी बढ़े हुए है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार है। साथ ही अगले पांच दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। सोमवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और बादल छाए रहे। साथ ही ठंडी हवाएं भी चली। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई। कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।मंगलवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस वर्ष बीते दस वर्षों में जनवरी व फरवरी का महीने में ठंड सबसे कम रही। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में क्षोभमंडल में 5.8 किमी ऊंचाई पर 55 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से मंगलवार 27 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

error: Content is protected !!