Home Uncategorized मप्र को मिल रही अनेक रेल परियोजनाओं की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

मप्र को मिल रही अनेक रेल परियोजनाओं की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले-

0
80

acn18.com भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में 554 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर रहे हैं। इृसमें अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व ओवर ब्रिजों, अंडरपास का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव सीहोर में शामि‍ल हुए। प्रदेश के अन्‍य स्‍थानों पर भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोज‍ित किए गए। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में वर्चुअच शाम‍िल हुए हैं।

सबसे पहले मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संबोधि‍त किया। उन्‍होंने इस अवसर पर वंदे भारत एक्‍सप्रेस और मेट्रो ट्रेन का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने नई सौगातों का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने आशा जताई कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश का बेहतर वि‍कास करेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्‍वि‍नी वैष्‍णव ने स्‍वागत संबोधन दिया। उन्‍होंने इसे रेलवे के लिए सबसे बड़ा कार्यक्रम बताते हुए कहा कि यह अभूतपूर्व है।

केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन आज विश्‍व स्‍तर की रेल यात्रा का आनंद दे रही है। वैष्‍णव ने इस अवसर पर अमृत भारत स्‍टेशन योजना का भी उल्‍लेख किया।

पीएम मोदी के पूछने पर बताया गया कि देश के दो हजार 21 स्‍थानों पर यह कार्यक्रम हो रहा है। इसमें कितने जनप्रत‍िन‍िध‍ि जुड़े हैं इसकी जानकारी भी दी गई।

मप्र के 33 रेलवे स्‍टेशनों का चयन

उल्‍लेखनीय है कि देश के 544 रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के लिए चुने गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी शामिल किया गया है।

https://twitter.com/i/broadcasts/1OdKrjYPPAwKX

15 हजार 143 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

मध्य प्रदेश में रेल अधोसंरचना के विकास के अंतर्गत वर्तमान वर्ष में 15 हजार 143 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। प्रदेश में 77 हजार 800 करोड़ से अधिक की 32 परियोजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं।

133 रोड ओवर ब्रिज एवं अंडरपास का भी शिलान्यास, शुभारंभ

प्रधानमंत्री राज्‍य के 133 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) एवं अंडरपास का भी शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे

मध्‍य प्रदेश के इन स्टेशनों को सौगात
मध्‍य प्रदेश के जिन 33 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास के लिए शिलान्यास होगा उनमें जबलपुर और भोपाल रेल मंडल के पांच-पांच स्टेशन शामिल हैं। पुनर्विकास के लिए चयनित स्टेशनों में सीहोर, जबलपुर, बीना, अशोकनगर, खिरकिया, सांची, शाजापुर, ब्यौहारी, बरगवां, नरसिंहपुर, पिपरिया, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, मक्सी, नागदा, नीमच, शुजालपुर, खाचरोद, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खंडवा, मंडला फोर्ट, नैनपुर, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, मुरैना, हरपालपुर, दतिया और भिंड स्टेशन शामिल हैं। आरओबी में जबलपुर रेल मंडल के दो और भोपाल रेल मंडल के चार आरओबी शामिल हैं। अंडरपास के अंतर्गत जबलपुर में एक एवं भोपाल मंडल में दो स्थानों पर कार्य होंगे।