Home Uncategorized कमलनाथ हो सकते हैं कमल के साथ.सांसद बेटे नकुल नाथ के साथ...

कमलनाथ हो सकते हैं कमल के साथ.सांसद बेटे नकुल नाथ के साथ पहुंचे दिल्ली

0
51

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे छिंदवाड़ा कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हैं। इस बीच कमलनाथ, नकुलनाथ के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके प्रोग्राम में शुक्रवार को बदलाव हुआ। वे पहले छिंदवाड़ा से भोपाल पहुंचें। यहां स्टेट हैंगर से विशेष विमान से दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। कमलनाथ के आज सवा 3 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सांसद नकुलनाथ के बायो बदलने की अटकलें भी रहीं।

IMG 20240217 144339

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं के सवाल पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को जबलपुर में कहा कि जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वे जा रहे हैं। कमलनाथ के भाजपा में जाने की उम्मीद ही नहीं करनी चाहिए।