Home KORBA गेवरा और दीपका क्षेत्र में हड़ताल पूरी तरह से रही सफल ,सरकार...

गेवरा और दीपका क्षेत्र में हड़ताल पूरी तरह से रही सफल ,सरकार के खिलाफ श्रमिक नेताओं का प्रदर्शन ,चार श्रमिक संगठनों ने किया प्रदर्शन..

0
154

acn18.com कोरबा /केंद्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को बुलाई गई देश व्यापी हड़ताल का कोरबा जिले में जबरदस्त असर देखने को मिला। जिले के सभी कोयला खदानों में श्रमिक संगठन के नेतृत्व में श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। गेवरा और दीपका दोनों ही क्षेत्रों में हड़ताल को पूरी तरह से सफल माना जा रहा है। सुबह से ही श्रमिक नेता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे थे जिससे प्रबंधन को काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

hadtal dpk

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को बुलाई देशव्यापी हड़ताल का कोरबा जिले में काफी असर देखने को मिला। सरकार जिस तरह से सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर रही है उसे लेकर श्रमिका नेता सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। कोरबा के गेवरा-दीपका क्षेत्र में हड़ताल को जबरदस्त समर्थन मिला। एटक,सीटू,एचएमएस और इंटक के पदाधिकारियों ने मिलकर खदान के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।हड़ताल के दौरान हमारे दीपका क्षेत्र के प्रतिनिधी शाजी थाॅमस विशेष रुप से मौजूद रहे। जिन्होंने हड़ताल के संबंध में श्रमिक नेताओं से खास बातचीत की। बातचीत के दौरान श्रमिक नेताओं ने कहा,कि सरकार श्रमिकों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है,जो सरकासर गलत है।गेवरा और दीपका क्षेत्र में हड़ताल को पूरी तरह से सफल माना जा रहा है। एक दिवसीय हड़ताल से प्रबंधन को काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

छग में फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी: रेलवे ने इतने दिनों के लिए रद्द की 13 से ज्यादा ट्रेनें, फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट, फिर नहीं होगी कोई दिक्कत