Home Uncategorized राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को पहुंचेगी उज्जैन,भगवान...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को पहुंचेगी उज्जैन,भगवान महाकाल के करेंगे दर्शन, सभा को भी संबोधित करेंगे

0
101

acn18.com भोपाल । राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को उज्जैन पहुंचेगी। उज्जैन पहुंचने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद इंदौर गेट से यात्रा शुरू होगी। देवास गेट पर वे सभा को संबोधित करेंगे। यात्रा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

राहुल की यात्रा की व्यवस्था के प्रभारी विदित त्यागी मुरलीपुरा के समीप यात्रा के पड़ाव स्थल का चयन कर चुके है । कांग्रेस ने यात्रा में शामिल करीब 200 लोगो के पांच दिन उज्जैन में रहने का प्लान बनाया है । इस दौरान राहुल गांधी के दो दिन 25 व 29 फरवरी को उज्जैन में रहने की संभावना है। कांग्रेस द्वारा यात्रा को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है और कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं बैठक में लगे है |

error: Content is protected !!