Home KORBA कोरबा न्यूज : युवक की प्रताड़ना से तंग युवती ने खुदकुशी की,कनकी...

कोरबा न्यूज : युवक की प्रताड़ना से तंग युवती ने खुदकुशी की,कनकी गांव की घटना, मामला दर्ज

0
79

vlcsnap 2024 02 13 15h54m12s439

acn18.com कोरबा / उरगा थाना के कनकी गांव में 18 वर्षीय युवती ने जहर सेवन कर जान दे दी। वह पास के गाव के युवक से परेशान थी। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है और आगे कार्रवाई करने की बात कही है।

कनकी गांव की निवासी प्रिया मांझी ने आखिरकार जहरीले पदार्थ का सेवन कर जीवन समाप्त कर लिया। 18 वर्षीय युवती नजदीकी गॉव पनतोरा के बिट्टू श्रीवास की हरकतों से परेशान थी। मृतका के परिजनों के हवाले से मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने बताया कि युवक एकतरफा प्रेम का दावा करता था। जबरिया युवती के घर आने से वह त्रस्त हो चुकी थी।मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच में जो भी तथ्य प्राप्त होगे, उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।

ट्रैक्टर का डिस्क बदलते समय टायर फटा, हवा में 25 फीट उछलकर गिरा युवक, मौत