Home Uncategorized नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता, 5- 5 लाख इनामी दो...

नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता, 5- 5 लाख इनामी दो नक्सली कमांडर गिरफ्तार

0
103

acn18.com कांकेर। नक्सल मोर्चे पर कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने 5- 5 लाख के इनामी दो नक्सली कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने कमांडर विनोद अवलम और डिप्टी कमांडर आसू कोरसा को जिला मुख्यलाय के नजदीक मुजालगोंदी गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली नगर सैनिक और आर्मी के जवान की हत्या के मामले में शामिल रहे है, उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए है। एसपी दिव्यांग पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए नक्सलियों से कई अहम सुराग मिल सकते है।

WhatsApp Image 2024 02 05 at 2.05.27 PM 1