Home KORBA कोरबा : ग्राम चुईया में रेतघाट को लेकर उपजा विवाद नहीं हो...

कोरबा : ग्राम चुईया में रेतघाट को लेकर उपजा विवाद नहीं हो रहा शांत ,ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा.देखिए वीडियो..

0
84

acn18.com कोरबा/ प्रशासन ने कोरबा के ग्राम पंचायत चुईया में रेत घाट तो खोल दिया है लेकिन उसका संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। गांव के ग्रामीणों ने स्पष्ट रुप से कह दिया है,कि वे अपने गांव के रेत को किसी अन्य पंचायत या फिर शहर में नहीं ले जाने देंगे। गांव के रेत का उपयोग गांव के विकास में ही किया जाएगा। गांव के रेतघाट में कुछ ट्रेक्टर जब रेत लोड करने पहुंचे तब ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरु कर दिया जिसके कारण पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाईश दी गई लेकिन वो मानने को तैयार हुए ही नहीं।

कोरबा न्यूज: डायल 112 के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार ,उरगा पुलिस ने की कार्रवाई