Home Uncategorized सुरक्षा में बड़ी चूक: बाल सुधार गृह से एक बार फिर से...

सुरक्षा में बड़ी चूक: बाल सुधार गृह से एक बार फिर से आधा दर्जन बाल अपराधी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

0
128

acn18.com रायपुर। राजधानी के माना स्थित बाल सुधार गृह से एक बार फिर से आधा दर्जन बाल अपराधी फरार हो गए है। बताया जा रहा है ये सभी अपराधी बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़कर फरार हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, माना बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार-मंगलवार दरमियानी लगभग रात 1 बजे हत्या, दुष्कर्म, चाकूबाजी जैसे गंभीर मामले में बंद आधा दर्जन बाल अपराधी खिड़की तोड़कर भाग निकले।  इंचार्ज ने दो दिनों तक फरार बाल अपराधियों की छानबीन की लेकिन नहीं मिले। जिसके बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस में की गई।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बाल आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ये  सभी  हत्या, दुष्कर्म, चाकूबाजी जैसे गंभीर मामले के बाल अपराधी शामिल हैं

अंतरिम बजट 2024: आज सुबह 11 बजे पेश होगा अंतरिम बजट, पीएम मोदी ने कहा, ”आप सभी को वर्ष 2024 के लिए राम राम”, इस वजह से बड़े ऐलानों की संभावना नहीं

error: Content is protected !!