Home Uncategorized ठगी के मामले में पुलिस ने महिला व उसके पुत्र को किया...

ठगी के मामले में पुलिस ने महिला व उसके पुत्र को किया गिरफ्तार ,तीन दुकानदारों से की थी दो लाख रुपयों की ठगी ,महिला का पति फरार

0
69

WhatsApp Image 2024 01 24 at 10.21.10

acn18.com कोरबा/ केटरिंग सर्विस का मालिक और ठेकेदार बताकर तीन दुकानदरों से दो लाख रुपयों की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मानिकपुर पुलिस ने एक महिला व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका पति फरार चल रहा है। गोपाल गोयल नाम व्यक्ति द्वारा पत्नी और पुत्र के साथ मिलकर दादर में रहने वाले तीन दुकानदारों से दो लाख रुपयों का सामान खरीदा था लेकिन पैसे देने में आनाकानी की जा रही थी। परेशान दुकानदारों ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला उस उसके पति को गिरफ्तार कर लिया जबकि महिला के पति की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Image 2024 01 24 at 10.21.08 1

ये वही महिला है जिसने अपने पति और पुत्र के साथ मिलकर तीन दुकानदारों को दो लाख रुपयों का चूना लगाया था। शिकायत मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने महिला व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका पति अभी फरार चल रहा है। मामले का मुख्य आरोपी गोपाल वैश्य खुद को कभी केटरिंग सर्विस का मालिक बताता था तो कभी ठेकेदार जिसके आधार पर उसके द्वारा पत्नी और पुत्र के साथ मिलकर दादर में संचालित तीन दुकानदारों से राशन और मकान निर्माण सामग्री की खरीदी की गई थी। सामान लेने के बाद उसके द्वारा दुकानदारों को पैसे नहीं दिए जा रहे थे जिससे परेशान होकर दुकानदारों ने पुलिस से शिकायत जिसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 420 के तहत अपराध कायम किया और महिला व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

vlcsnap 2024 01 24 10h49m51s302

मामले का मुख्य आरोपी गोपाल गोयल अभी फरार चल रहा है जिसे गिरफ्तार करने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
WhatsApp Image 2024 01 24 at 10.21.09 1

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ रही रामभक्तों की भीड़,बढ़ाई गई पुल‍िस फोर्स; पल-पल का अपडेट ले रहे सीएम योगी