Home KORBA बारुद से भरी ट्रक पलटी ,चालक को आई हल्की चोट

बारुद से भरी ट्रक पलटी ,चालक को आई हल्की चोट

0
48

Acn18.com कोरबा / जिले में एसईसीएल की बांकीमोंगरा कोयला खदान के पास बाय पास मार्ग पर बारुद से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसें में ट्रक चालक को मामूली चोट लगी है,जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उसका उपचार जारी है। घटना बीती रात करीब 12 बजे सामने आई बताया जा रहा है,कि ट्रक मुंबई से कुसमुंडा की तरफ आ रही थी इस बीच रास्ते में बोलेरो सवार सात लोगों ने ट्रक में हमला कर दिया। बचाव में चालक ने ट्रक को बैक किया जिससे वल पलट गई। घटना की सूचना थाने को नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया,कि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240112 WA0002 IMG 20240112 WA0003 IMG 20240112 WA0001 1