acn18.com कोरबा/ कोरबा के ग्राम तिलकेजा में लावारिस हालत में घूम रहा एक बुजूर्ग व्यक्ति पत्रकार के माध्यम से वापस अपने परिजनें से मिलने में सफल हो गया। उड़ीसा में रहने वाला प्रणव सतनामी अपना उपचार कराने के लिए रायपुर आया हुआ था,जहां से वह 26 दिसंबर को रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है। प्रणव की सलामति को लेकर परिजन काफी परेशान था। इस बीच तिलकेजा क्षेत्र में घूम रहे बुजूर्ग पर पत्रकार की नजर पड़ी जिसे उरगा थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान बुजूर्ग ने अपना नाम और पता पुलिस को बताया,जिसके माध्यम से उड़ीसा पुलिस से संपर्क कर परिजनों का पता लगाया गया फिर कोरबा बुलाकर बुजूर्ग को उनके परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।




