Home Uncategorized छिन्दवाड़ा से आयोध्या भेजे जाएंगे 4 करोड़ 31 लाख राम नाम लिखे...

छिन्दवाड़ा से आयोध्या भेजे जाएंगे 4 करोड़ 31 लाख राम नाम लिखे पत्रक, सांसद नकुलनाथ ने कहा – हम सब राम भक्त, तो हम क्यों पीछे रहे

0
174

acn18.com छिन्दवाड़ा। Ram Naam : पांच दिवसीय प्रवास पर छिन्दवाड़ा पहुंचे सांसद नकुलनाथ 21 दिवसीय श्रीराम महोत्सव में सम्मिलित हुए। मारुति नंदन सेवा समिति द्वारा नगर के प्राचीनतम श्रीराम मंदिर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उपस्थित होकर विधि-विधान से पूजन अर्चन के पश्चात पवित्र श्रीराम नाम पत्रक में सांसद नकुलनाथ ने राम नाम का लेखन करने के उपरांत आयोजन समिति के सदस्यों को पत्रक सौंपा।

WhatsApp Image 2024 01 08 at 5.05.41 PM

दरअसल, इन दिनों पूरे देश में भगवान श्री राम नाम की धूम मची हुई है तो वहीं छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने श्री राम महोत्सव में शामिल होकर श्री राम नाम का लेख किया। श्री राम नाम लेख से छिंदवाड़ा में नया इतिहास रचा जाएगा। इस अवसर पर सांसद नकुलनाथ ने कहा कि हम सब राम भक्त हैं। हम सब भक्ति पर विश्वास रखते हैं। तो हम क्यों पीछे रहे। सबकी आस्था के केंद्र बिंदु है भगवान श्री राम। छिंदवाड़ा में  21 दिवसीय “श्री राम महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है, 4 करोड़ 31 लाख श्री राम नाम का लेख किया जाना है। राम नाम लिखे हुए पत्रक दो बसों द्वारा 22 तारीख को अयोध्या भेजे जाएंगे।

error: Content is protected !!