spot_img

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर गरमाया माहौल, मालदीव के उच्चायुक्त पहुंचे विदेश मंत्रालय

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर मामला तेजी से गरमाता जा रहा है। इस मामले को लेकर आज दिल्ली के साउथ ब्लॉक में स्थित भारतीय विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम साहिब को तलब किया है।

इस मामले में रविवार को मालदीव सरकार ने तीन डिप्टी मंत्रियों को निलंबित कर दिया। ये तीनों ही मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। इस मामले में मालदीव सरकार ने युवा मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद को निलंबित किया गया है।

- Advertisement -

भारतीय उच्चायुक्त ने मालदीव में उठाया मुद्दा
नई दिल्ली में एक आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि माले में भारतीय उच्चायुक्त ने रविवार को मालदीव के विदेश मंत्रालय के सामने इस मुद्दे को उठाया था। मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणियों की भारत में काफी आलोचना हुई है। वहीं कई मशहूर हस्तियों ने लोगों से मालदीव जाने के बजाय घरेलू पर्यटन स्थानों पर जाने का आग्रह किया है।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में यह भी बताया गया कि इस मामले के कारण कई लोगों ने मालदीव की अपनी यात्रा रद्द कर दी है।

क्या था मामला
दरअसल, दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था और इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उन्हंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव को भी उल्लेख किया था। पीएम मोदी के इस पोस्ट पर लक्षदीप की मंत्री मरियम शिउमा ने भारत के प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी के साथ उनका मजाक उड़ाया था। उनकी पोस्ट में पीएम मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें भी थी।

हालांकि, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर, पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहीद समेत मालदीव के कई अन्य नेताओं ने निंदा की है। विदेश मंत्री मूसा जमीर ने इस हरकत को अस्वीकार्य बताया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

खड़ी हाईवे से टकराई कार कांग्रेस पार्षद समेत सात लोग घायल.पूर्व पार्षद के सिर पर आई गंभीर चोट

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला सड़क दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात है। बीती रात भी सड़क के किनारे बेतरतीबी से...

More Articles Like This

- Advertisement -