Home Uncategorized CG NEWS : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव कमेटी का किया...

CG NEWS : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव कमेटी का किया गठन, भूपेश बघेल, डॉ. चरण दास महंत समेत इन नेताओं को मिली जगह

0
49

acn18.com : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव कमेटी का एलान कर दिया है. दीपक बैज के इसका अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही इसमें भूपेश बघेल, डॉ. चरण दास महंत, टी.एस. सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, रवीन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिवकुमार डहरिया, अनिला भिंडिया, जय सिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, गुरु रूद्र कुमार, धनेन्द्र साहू, सत्यनारावन शर्मा, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी और पारस चोपड़ा शामिल हैं.

WhatsApp Image 2024 01 06 at 9.26.07 PM 709x1024 1

इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव समिति का एलान कर दिया है. इससे पहले राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया था. टीएस सिंह देव राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके हैं. वो इस बार का विधानसभा चुनाव हार गए. ताम्रध्वज साहू को भी इस बार चुनाव में हार मिली है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भी हार का सामना करना पड़ा. इस लिस्ट में मोहन मकराम भी वो नाम है जिन्हें बीजेपी ने चुनाव में हरा दिया.

विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए निराशजनक रहा. जहां अधिककर चुनावी सर्वे में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई थी, बीजेपी ने सभी दावों को पीछे छोड़ते हुए राज्य में बहुमत हासिल कर सभी को चौंका डाला. विधानसभा की कुल 90 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 35 सीटें आई. वहीं, बीजेपी को 54 सीटों पर जीत मिली.

इसके साथ ही कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के चुनाव कमेटी का एलान कर दिया है।

 

WhatsApp Image 2024 01 06 at 10.43.27 PM