Home Uncategorized MP BIG BREAKING: बड़ा एक्शन : ‘तुम्हारी औकात क्या है’? वाले बयान...

MP BIG BREAKING: बड़ा एक्शन : ‘तुम्हारी औकात क्या है’? वाले बयान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सख्त, कलेक्टर किशोर कन्याल को हटाया

0
93

मध्य प्रदेश के शाजापुर में ड्राइवर से उसकी औकात पूछने वाले जिला कलेक्टर किशोर कन्याल पर आखिरकार गाज गिर ही गई. खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले में संज्ञान लिया और उन्हें पद से हटा दिया है.

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है। सबके काम का सम्मान होना चाहिए और भाव का भी सम्मान होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे है।

हम लगातार गरीबों की सेवा कर रहे है

मुख्यमंत्री ने कहा मनुष्यता के नाते ऐसी भाषा हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं है, उन्होंने ये भी कहा कि मैं खुद मजदूर परिवार का बेटा हूं। इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि अधिकारी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें

जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के हिट एंड रन को लेकर नए कानून के विरोध में मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में ड्राइवर एसोसिएशन ने उग्र आंदोलन किया। जिसके बाद मंगलवार को कलेक्टर किशोर कन्याल ने ड्राइवरों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा, कोई कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा। इतना ही नहीं कलेक्टर इतना गुस्से में आ गए कि उन्होंने एक ड्राइवर से उसकी औकात पूछ डाली।

error: Content is protected !!