Home Uncategorized नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप,...

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

0
127

Acn18.com  बलरामपुर। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. नाबालिक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. नाबालिक जोड़े की लाश पेड़ पर लटकती मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. ये घटना डवरा चौकी की है.

जानकारी के अनुसार, डवरा चौकी अंतर्गत एक पेड़ पर लटकी हुई नाबालिक प्रेमी जोड़े की लाश मिली है. मृतिका कक्षा 8वीं तो मृतक 10वीं में पढ़ाई करता था. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. नाबालिगों ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा.

इस पूरे मामले में जब हमने जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला डवरा पुलिस चौकी अंतर्गत का है. दोनों नाबालिक मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों अलग-अलग स्कूल में भी पढ़ाई करते थे. मामले में उन्होंने बताया कि दोनों की मेल मिलाप भी होती रहती थी, अचानक ऐसी स्थिति कैसे बनी कि दोनों ने आत्महत्या कर ली. इस पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

error: Content is protected !!