Home Uncategorized नववर्ष पर महाकाल मंदिर में उमड़ा जनसैलाब: भगवान का आशीर्वाद लेकर नए...

नववर्ष पर महाकाल मंदिर में उमड़ा जनसैलाब: भगवान का आशीर्वाद लेकर नए साल का आगाज, भस्म आरती में 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

0
95

acn18.com उज्जैन। दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। न्यू ईयर पर अयोध्या, काशी, उज्जैन और जगन्नाथ पुरी जैसी धार्मिक नगरियों में भी लोगों का सैलाब उमड़ रहा है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ नए साल का स्वागत किया गया। वहीं उज्जैन के महाकाल मंदिर में गर्म जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

भारत समेत पूरी दुनिया में नए साल के पहले दिन की शुरुआत लोग अलग-अलग अंदाज में करते हैं, लेकिन धार्मिक नगरी उज्जैन में श्रद्धालु हर नए काम की शुरुआत भगवान महाकाल के आशीर्वाद से करते हैं। नववर्ष के पहले दिन सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सुबह 4 से 6 बजे तक लगभग 45 हजार श्रद्धालुओं ने चलित भस्म आरती में बाबा के दिव्य दर्शन किए। महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत की और सफलता, सुख शांति की प्रार्थना की।

बाबा महाकाल के दरबार में नववर्ष की सुबह भस्म आरती से पहले भगवान महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया गया। इसके बाद दूध, दही, शहद, शक्कर और फलों के रस से भगवान का पंचामृत पूजन हुआ। भगवान महाकाल को पूजन के बाद सूखे मेवे और भांग से सजाया गया। नववर्ष की सुबह महाकाल ने आकर्षक स्वरूप में दर्शन दिए।

महाकाल लोक निर्माण के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ कई गुना बढ़ चुकी है। महाकाल मंदिर में नववर्ष पर अभी तक लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए आ चुकी है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर समिति और जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है। इस बार नए साल पर श्रद्धालुओं की भीड़ का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।

Happy New Year 2024: आखिर हर साल 1 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है नव वर्ष? जानिए क्या है इसके पीछे का इतिहास