Home Uncategorized कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में सुरेश चौहान को राष्ट्रीय पुरस्कार, त्रिवार्षिक...

कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में सुरेश चौहान को राष्ट्रीय पुरस्कार, त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में कोरबा घटक ने निभाई भागीदारी

0
149

WhatsApp Image 2023 12 29 at 16.11.29 1

acn18.com कोरबा। श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज का त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन मारूति मंगलम रायपुर में 23 से 25 दिसंबर को आयोजित हुआ। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में संपूर्ण भारत वर्ष से समाज के लोगों ने सहभागिता निभाई।
तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यापार मेला, स्कील डेवलपमेंट के लिए मेहंदी, फोटोग्राफी, बेकरी सहित अन्य लघु उद्योगों का विशेष प्रशिक्षण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अधिवेशन में संपूर्ण भारत वर्ष से विवाह योग्य युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करा कर विभिन्न गोष्ठियों में भाग लिया। सजातीय विवाह पर बल देने परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। श्री स्वामी नारायण संप्रदाय के प्रसिद्ध संत श्री स्वामी ज्ञान वल्सल ने पारिवारिक सामंजस्य पर विशेष व्याख्यान दिया। इस अवसर पर देश की 16 प्रादेशिक समितियों, 126 घटकों के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों ने भाग लिया। अधिवेशन में वर्ष 2021 से 2023 त्रिवार्षिक विभिन्न घटकों के कार्यों का आंकलन मूल्यांकन किया गया। इस दौरान कोरबा घटक को समाज के विशिष्ट घटक का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सर्वश्रेष्ठ उल्लेखनीय कार्य के लिए सुरेश चौहान को समाज प्रहरी का राष्ट्रीय पुरस्कार से विभूषित किया गया। समाज के आगामी सत्र के लिए सुरेश चौहान को पुन: राष्ट्रीय मंत्री के रूप में चयन किया गया। इस दौरान विभिन्न घटकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कोरबा घटक से निरिका टांक, तोशल टांक, कृतिका टांक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अधिवेशन में कोरबा घटक से अध्यक्ष रविन्द्र टांक, विशाल चावड़ा, कैलाश टांक, अमन टांक, तुषार चौहान, प्रशांत चौहान, चिराग चौहान, लीना टांक, दीपिका टांक, प्रीति चौहान, हेमा चौहान, प्रवीणा चौहान, शिवानी चौहान, प्रीति पढिय़ार, लता वाघेला, चंपा टांक सहित अन्य शामिल हुए।

WhatsApp Image 2023 12 29 at 16.11.29

उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रीति चौहान सम्मानित
अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा सहमंत्री के रूप में उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रीति सुरेश चौहान को विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश चावड़ा, पूर्व अध्यक्ष प्रफुल परमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद जेठवा ने सम्मेलन के प्रभारी रसीक टांक, रायपुर घटक के अध्यक्ष भरत चावड़ा व अखिल भारतीय महिला मंडल अध्यक्षा अमिता बेन ने रायपुर महिला मंडल, युवा महिला मंडल व संपूर्ण नारी शक्ति को बधाई प्रेषित की।

WhatsApp Image 2023 12 29 at 16.11.28

WhatsApp Image 2023 12 29 at 16.11.29 2

error: Content is protected !!