Home Uncategorized भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में रामलला ‘खायेंगे’...

भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में रामलला ‘खायेंगे’ ननिहाल का चावल, 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री साय हरी झंडी दिखाकर करेंगें ट्रकों को रवाना

0
108

acn18.com रायपुर । छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल माना जाता है. माता कौशल्या का जन्म स्थान छत्तीसगढ़ का चंद्रखुरी है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला को उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ के धान बीज का चावल प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाएगा.

आपको बता दे अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या में होने वाले इस महा आयोजन में भांचा राम के ननिहाल से 300 मैट्रिक टन चावल भेजा जाएगा। 28 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन चावल भेजेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर चावल से भरे ट्रकों को रवाना करेंगे।

1 से 15 जनवरी तक देश के पांच लाख गांवों में “पूजित अक्षत” (पूजा किया गया चावल) वितरित किया जाएगा. विभिन्न इलाकों के मठ-मंदिरों में भी त्योहार मनाने कीअपील की जायेगी. देशभर के 50 केंद्रों के कार्यकर्ता पूजित चावल को विभिन्न केंद्रों तक पहुंचाएंगे। देशभर से भगवान राम के भक्त लाइव फीड के जरिए राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकेंगे. मंदिर ट्रस्ट ने हर गांव और कस्बों के मंदिरों में टेलीविजन स्क्रीन लगाने की व्यवस्था की है. ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि इससे अयोध्या में पर्यटकों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!