Home Uncategorized CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे महाकालेश्वर, किए बाबा महाकाल के दर्शन

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे महाकालेश्वर, किए बाबा महाकाल के दर्शन

0
152

acn18.com उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम पद की शपथ लेने के बाद महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उज्जैन उत्तर से विधायक अनिल जैन ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए। बतौर मुख्य मंत्री पहली बार उज्जैन आए सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शपथ ग्रहण करने के बाद बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं। नया दायित्व मिला है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। कैबिनेट की मीटिंग के लिए भोपाल निकल रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार मध्य प्रदेश में और प्रगति करेगी।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम समेत कई अधिकारी वहां मौजूद रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बाबा महाकाल के परम भक्त हैं। वह उज्जैन की नगरी से आते हैं। उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के चेतन प्रेमनारायण यादव को मात दी थी।

cm dr mohan yadav visited mahakaleshwar

 

नाबालिग सौतेली पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तार,कटघोरा पुलिस ने की कार्रवाई,भेजा गया जेल