Home KORBA ईतवारी बाजार में जाम की समस्या है कायम ,व्यापारियों के साथ ही...

ईतवारी बाजार में जाम की समस्या है कायम ,व्यापारियों के साथ ही आम जनता को होना पड़ रहा परेशान, जल्द हो सकता है बड़ा आंदोलन

0
103

acn18.com कोरबा/ कोरबा का ईतवारी बाजार चौतरफा समस्याओं से घिरा हुआ है। बाजार के भीतर लगने वाली जाम की समस्या से आम जनता के साथ ही व्यपारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। समस्या समाधान के लिए पुलिस और प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

WhatsApp Image 2023 12 11 at 11.38.31 1

कोरबा शहर का सबसे पुराना ईतवारी बाजार आम समस्या की मार झेल रहा है। बाजार में कई तरह की समस्या बनी हुई है जिसे लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा। बाजार की मुख्य समस्या जाम की समस्या है। तंग गलियां होने के कारण बाजार के भीतर नियमित रुप से जाम लगता है जिससे व्यापारियों के साथ ही आम जनता को काफी परेशान होना पड़ रहा है। समस्या समाधान को लेकर पुलिस के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया गया लेकिन समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा।ईतवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने कहा,कि अब समय आ गया है,कि लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने सड़क पर उतरे।

WhatsApp Image 2023 12 11 at 11.38.31 2

इतवारी बाजार में निर्मित जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति दिलाने संघ के अध्यक्ष ने पूर्व भी आंदोलन करने का मन बनाया था लेकिन प्रशासन ने समस्या का समाधान करने का वादा कर प्रदर्शन को समाप्त करवा दिया,बावजूद इसके समस्या जस की तस कायम है। बहरहाल समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इस बार संघ ने चक्काजाम करने का पूरा मन बना लिया है।

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, ग्राम कापन में सामने आई घटना