Home Uncategorized नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, बैनर लगाकर दी थी चेतावनी

नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, बैनर लगाकर दी थी चेतावनी

0
84

acn18.com नारायणपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, नारायणपुर के छोटेडोंगर में नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता कोमल मांझी (BJP leader Komal Manjhi) सुबह शीतला मंदिर में पूजा करने गए थे, जहां से लौटते वक्त साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और टंगीया से मारकर उनकी हत्या कर दी है। नक्सलियों ने आमदई माइंस को लेकर कोमल मांझी को चेतावनी दी थी। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Image 2023 12 09 at 12.25.16 PM

 

पर्चा जारी कर लिखा आमदाई खदान का करोड़ो रूपये खाया है, इसके साथी आमदाई से गद्दारी न करने की बात लिखी है।

WhatsApp Image 2023 12 09 at 12.25.18 PM

बता दें छोटेडोंगर में इससे पहले नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की थी। बैनर लगाकर घटना की जानकारी देते हुए कोमल मांझी को चेतवानी भी दी थी। बैनर में लिखा था कि – आरएसएस और बीजेपी का उपाध्यक्ष सागर साहू को जनता के फैसले के मुताबिक़ पीएलजीए ने मौत की सजा दी… आमदाई खदान का दलाल, निको कंपनी का एजेंट काम करने वाले बैदराज – कोमल मांझी, हरी मांझी ये लोग जनता के सामने आकर गलती माने, नहीं मानने पर सागर साहू जैसी मौत मिलेगी। और भी बाकी लोगों को इनके जैसा दलाली का काम ना करने की बात लिखी।

WhatsApp Image 2023 12 09 at 12.25.16 PM 1