acn18.com कुसमुंडा/कॉलफील्ड्स कुसमुंडा के नेहरू नगर में संविधान समिति के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने अंबेडकर के चित्र पर मान्यर्पण करते हुए उनकी भूमिका का स्मरण किया। भाजपा नेता विकेश झा और अनुसूचित जाति समाज से वास्ता रखने वाली अनीता टंडन ने बताया कि निर्वाण दिवस पर इस तरह के कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में किए गए हैं और इनके माध्यम से डॉक्टर अंबेडकर की भूमिका को रेखांकित करने का प्रयास किया गया है। कुष्मांडा में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।




